Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Chawal ke aate ki puri: आज नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी चावल की खस्ता पूड़ी, एक बार खाएगे तो बार बार बनाएंगे

Chawal ke aate ki puri: आज नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी चावल की खस्ता पूड़ी, एक बार खाएगे तो बार बार बनाएंगे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chawal ke aate ki puri: आज हम आपके लिए एकदम अलग ब्रेकफास्ट लेकर आये है। इसे आप लंच में भी ट्राई कर सकते है। चावल की पूड़ी के साथ में आलू टमाटर की सब्जी। एक बार खाएंगे तो बार बार खाने का मन करेगा। बिना किसी झंझट के बहुत कम समय और झंझट में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है चावल की पूड़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चावल की पूरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

तीन कप चावल का आटा
दो चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
एक छोटा चम्मच नमक
एक छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाइ चम्मच हल्दी पाउडर
एक छोटा चम्मच अजवाइन
एक चम्मच कसूरी मेथी
एक छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स
बारीक कटी हरी धनिया
आधा चम्मच तेल

चावल की पूरी बनाने का ये है तरीका

चावल की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में तीन उबले आलू को मैश कर लें।ध्यान रहें आलू का एक भी टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब चावल के आटे में आलू को मिला लें। इसके बाद अदरक और मिर्ची का पेस्ट डालें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब हल्दी, नमक,जीरा,अजवाइन, कसूरी मेथी को हथेली पर रखकर मैश करके डाल दें। साथ में चिली फ्लेक्स और बारीक कटी धनिया भी डालें। अब आलू की मदद से चावल के आटे को गूंथे। पूरी का आटा तैयार करें। दस मिनट के लिए इसे रख दें। अब गैस पर कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब चावल की पूरी को बेलकर तल लें। इस पूड़ी को गर्मा गर्म आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।

Advertisement