पटना: यूपी और बिहार में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित (offering prayers) करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व (festival of sun worship) कार्तिक छठ (Kartik Chhath) समाप्त हो गया।
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए, ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे
आपको बता दें, राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।
1 अणे मार्ग में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। https://t.co/Rvy0U4lJMe pic.twitter.com/u7IMpH9lz9
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 10, 2021
पढ़ें :- NDA की बिहार सरकार में संस्थागत भ्रष्टाचार और संगठित लूट के कारण राज्य में फैली हुई है वित्तीय अराजकता : तेजस्वी यादव
आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य पूजन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया सबों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय छठी मईया। #ChhathPuja pic.twitter.com/DB9EwMlAaI— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) November 10, 2021
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन सादगी एवं श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।
पढ़ें :- NTPC की एक के बाद एक तीन यूनिटें ठप, यूपी समेत नौ राज्यों में गहराया बिजली संकट