Chhath Pooja: आज छठ पूजा (Chhath Pooja) का महापर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश में एक खास रौनक देखी जा सकती है। छठ महापर्व (Chhath festival) के मौके पर आज कई बड़े-बड़े दिग्गज बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं, मंत्रियों के नाम हैं। सभी ने ट्वीट कर छठ महापर्व (Chhath festival) की शुभकामनायें दी है आइये देखें …
पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 10, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा की बधाई देते हुए लिखा है- ‘छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।’
पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें। pic.twitter.com/JVZ7lTKWDn
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने लिखा- ‘भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व ‘छठ’ की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता का प्रतीक यह अलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के पर्व पर छठी मईया से विश्व-कल्याण की प्रार्थना है। जय छठी मईया!’
पढ़ें :- Loksabha Election 2024: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से बनाया प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन
बिहार सीएम नितीश कुमार
नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गंगा तटों पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया।https://t.co/MU0xhPZDSv pic.twitter.com/DX88ChYtqm
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 8, 2021
गृहमंत्री अमित शाह
समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं।
सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें।
जय छठी मैया! pic.twitter.com/TFAawtezC9
पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना
— Amit Shah (@AmitShah) November 10, 2021