Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Chicago : शिकागो में एक ही परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Chicago : शिकागो में एक ही परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chicago : शिकागो शहर में सोमवार को एक ही परिवार के 7 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है और आरोपी  अब भी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- France New Caledonia riots : न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू

खबरों के अनुसार , जोलीट और विल काउंटी शहर की पुलिस ने कहा कि, उन्हें हत्याओं के मकसद के बारे में पता नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पीड़ितों को जानता था। जोलीट पुलिस प्रमुख विलियम इवांस ने कहा कि एफबीआई की भगोड़ा टास्क फोर्स संदिग्ध की तलाश में स्थानीय पुलिस की सहायता कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि जोयलेट पुलिस विभाग ने संदिग्ध आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रोमियो नेंस के रूप में की, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि उसके पास हथियार हैं। अधिकारियों ने बताया है कि इस खतरनाक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement