Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Assembly Elections 2023 Date : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, जानें कब-कब होगा मतदान? रिजल्ट 3 दिसंबर को

Assembly Elections 2023 Date : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, जानें कब-कब होगा मतदान? रिजल्ट 3 दिसंबर को

By संतोष सिंह 
Updated Date

Assembly Elections 2023: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मिरोजम में सात नंवबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण में  सात नंवबर को व दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश में सात नंवबर को मतदान होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। पांचों राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर होगी। इसी के साथ पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लगभग 60 लाख मतदाता (18-19 वर्ष)पहली बार 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे।  युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।

पांच राज्यों में कितनी हैं सीटें?

निर्वाचन आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में 230 सीटें, राजस्थान में 200, छत्तीसगढ़ में 90, तेलंगाना में 119 और मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव होगा। पांचों राज्यों में कुल 679 सीटों पर मतदान होगा। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़,  राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं।   इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वोटर लिस्ट में सुधार

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है, तो वह कराया जा सकता है। ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सभी राज्यो के पर्वेक्षक, राजनीतिक दलों से बात हुई। सुरक्षा बलो से भी बात हुई। चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों का दौरा किया, राजनीतिक दलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से चर्चा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा हमने सभी राजनीतिक दलों के सुझाव लिए। इन पांचों राज्यों में 16.14 करोड़ वोटर हैं। शारीरिक तौर पर अक्षम वोटरों की संख्या 17.34 लाख वोटर है। इनमें 80 साल से उम्र के बुजुर्गों की संख्या 24.7 लाख है, जिनको घर से वोट की सुविधा होगी

Advertisement