Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Gourd Cutlet: लौकी को देखकर ही बच्चे बनाने लगते हैं मुंह, तो आज ब्रेकफास्ट में ट्र्राई करें लौकी कटलेट, बार बार मांग कर खाएंगे

Gourd Cutlet: लौकी को देखकर ही बच्चे बनाने लगते हैं मुंह, तो आज ब्रेकफास्ट में ट्र्राई करें लौकी कटलेट, बार बार मांग कर खाएंगे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लौकी में पानी की मात्रा अधिक पायी जाती है। गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट में लौकी के कटलेट्स बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लौकी का कटलेट बनाने के लिए जरुरी सामग्री

लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें
बेसन,
हल्दी,
अजवाइन,
भुना हुआ जीरा
सेंधा नमक
करी पत्ता,
हरा धनिया
मिर्च

लौकी का कटलेट बनाने का तरीका

लौकी के कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए। कद्दूकस की हुई लौकी के पानी को निथार लीजिए और फिर इसे एक बड़े कटोरे में रख दीजिए। अब कद्दूकस की हुई लौकी में बेसन, हल्दी, अजवाइन, भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिला लीजिए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

लौकी के कटलेट्स के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें करी पत्ता, हरा धनिया और मिर्च भी मिला सकते हैं।इसके बाद आपको इस मिक्सचर को आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लेना है। इस मिक्सचर को छोटे-छोटे कटलेट्स की शेप दे दीजिए। अब आपको कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म करना है। मीडियम आंच पर इन कटलेट्स को अच्छी तरह से तल लीजिए। जब लौकी के कटलेट्स का कलर डार्क रेड हो जाए, तब आप इन्हें कढ़ाई से बाहर निकाल सकते हैं।

Advertisement