Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China-Taiwan News: चीन की कार्रवाई पर भड़का जापान, पीएम किशिदा ने कहा, तुरंत बंद करो सैन्य अभ्यास

China-Taiwan News: चीन की कार्रवाई पर भड़का जापान, पीएम किशिदा ने कहा, तुरंत बंद करो सैन्य अभ्यास

By शिव मौर्या 
Updated Date

China-Taiwan News:  ताइवन को लेकर चीन और अमेरिका में तनातनी बढ़ती जा रही है। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास के दौरान चीन द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें की गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने इसे एक गंभीर समस्या बताया है। इसके साथ ही कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करती है।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा  (Prime Minister Fumio Kishida) ने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी  (Nancy Pelosi) से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने इसके बाद चीन के द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि, इस बार चीन की कार्रवाइयों का हमारे क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की शांति और स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। मैंने उनसे कहा सैन्य अभ्यास को तत्काल रद्द करने का आह्वान किया है। बता दें कि, नैन्सी पेलोसी एशियाई दौरे के अंतिम चरण में टोक्यो में हैं।

इसके जवाब में ड्रैगन ने द्वीप के आसपास अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। आपको बता दें कि चीन ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है। उसने सैनिकों के द्वारा एक दिन द्वीप को फिर से अपने साम्राज्य में मिलाने की कसम खाई है।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Advertisement