CJP-Government Talks : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इस बीच, शुक्रवार को सीजेपी नेतृत्व और मोदी सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत होनी है। पहली बातचीत बेनतीजा रही थी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद इस बातचीत से कोई हल निकलने की उम्मीद जतायी जा रही है।
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होने वाली है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर बातचीत बेनतीजा रही थी। जिसको लेकर गुरुवार को सरकार ने कहा कि हमने 4 बार सीजेपी को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। सीजेपी ने नड्डा के घर पर बातचीत से इंकार कर दिया था। उन्होंने किसी न्यूट्रल वेन्यू पर वार्ता की बात कही थी।
दूसरी तरफ, सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जेपी ड्डा और जिंतेंद्र सिंह ने देर रात 12:30 बजे मेदांता अस्पताल जाकर वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़वाया। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़ दिये। सीजेपी ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।