Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM नीतीश, बोले- 50 लाख सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिए, अगले 5 साल में एक करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य

CM नीतीश, बोले- 50 लाख सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिए, अगले 5 साल में एक करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सीएम नीतीश कुमार ने 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य पूरा होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने अगले 5 सालों में युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार देने का ऐलान किया है। वहीं, निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है।”

पढ़ें :- Nautanwa:फोरलेन निर्माण में शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाने पर बवाल, कांग्रेस ने दी धरना की चेतावनी

निजी क्षेत्रों को विशेष आर्थिक पैकेज देने के फैसले के तहत

1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।

2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।

3. ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।

4. ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।

पढ़ें :- क्रिकेट फैंस कृपया ध्यान दें! रेलवे T20 WC Final 2026 के लिए दिल्ली से साबरमती के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन

सीएम नीतीश ने आगे लिखा, “इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो।”

Advertisement