लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन (Shri Ram Janmabhoomi Movement) के प्रमुख सूत्रधार और बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती (Former BJP MP Dr. Ramvilas Das Vedanti) का निधन हो गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। पूर्व सांसद व रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr. Ramvilas Das Vedanti) के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गहरी शोक संवेदना जताई है।
पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर
सीएम योगी (CM Yogi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2025
पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश
अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से प्रमुख रूप से जुड़े रहे भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के बाद उनका इलाज मध्यप्रदेश में रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। इसी बीच सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है। यहां मंगलवार को सरयू में जल समाधि दी जाएगी।
67 वर्षीय रामविलास पिछले दो दिनों से राम कथा के लिए मध्य प्रदेश के रीवा में प्रवास कर रहे थे। रविवार को उन्हें यूरिन पास न होने की दिक्कत हुई। दिक्कत के बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके बीमार होने की जानकारी मिली तो एयरलिफ्ट करके भोपाल जाने की व्यवस्था कराई लेकिन विजिबिलिटी कम होने के चलते विमान भोपाल में उतर नहीं पाया। इसकी वजह से वापस रीवा में ही भर्ती करना पड़ा।
इस बीच मध्य रात्रि को उन्हें हार्ट अटैक आया। सोमवार की सुबह दोबारा हार्ट अटैक की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल प्रबंधन से उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता ले जाए जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन खराब मौसम और डॉ वेदांती की सेहत में उतार-चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल एयरलिफ्ट करने की इजाजत नहीं दी। मेदांता के चिकित्सकों से चर्चा के बाद उन्हें स्टेबल करके ही मेदांता भेजने पर सहमति बनी। इस बीच दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी सांसें टूट गईं।
उनका जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। वे 12 वीं लोकसभा में यूपी के प्रतापगढ़ से बीजेपी के सांसद चुने गए थे। इससे पहले वर्ष 1996 में मछली शहर सीट से भी सांसद रहे।