लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गेंहू बिक्री को लेकर फार्मर रजिस्ट्री की आ रही अड़चन को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि, सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत यह फ़ैसला लिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को इसे तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 'सेवा संकल्प अभियान' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने गेहूं खरीद के संबंध में बड़ा निर्णय लेते हुए किसानों को राहत प्रदान की है। अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस निर्णय को लागू करने के…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 20, 2026
पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को काफी परेशानी हो रही है। फार्मर रजिस्ट्री के कारण किसान कई योजनाओं से भी वंचित हो रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे गेंहू बेंचने वाले किसानों को अब राहत मिलेगी।