Haryana Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री योगी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हर बूथ पर ‘कमल’ खिलाने जा रहे हैं। शौर्य और पराक्रम की धरा हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास, सुरक्षा व सुशासन की प्रतीक भाजपा को एक बार फिर चुनने जा रही है।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से भगवान श्री रामलला का फिर से अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। रामलला के अयोध्या में विराजमान होने से पूरा देश और पूरी दुनिया अभिभूत और आनंदित है। लेकिन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे भी नफरत है। यही अंतर है राम की संस्कृति पर और रोम की संस्कृति पर…राम की संस्कृति में पल्ला बढ़ा हर व्यक्ति ‘राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम..’ के संकल्प के साथ 500 वर्षों तक लड़ता रहा और अपने आप को बलिदान करता रहा।
यही अंतर है 'राम' की संस्कृति और 'रोम' की संस्कृति में… pic.twitter.com/zvaXKN1spz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 30, 2024
पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
उन्होंने आगे कहा, आज परिणाम आज हमारे सामने है। आज प्रभु राम आज फिर से अपने पवित्र जन्मभूमि अयोध्या धाम में विराजमान हो गए हैं। एक तरह अयोध्या में प्रभु राम का विराजमान होना दूसरी तरफ रोम की संस्कृति में पल्ले बढ़े ये बदनसीब जो दुर्भाग्य से अपने को एक्सीडेंटल हिंदू कहते हैं वो कैसे इसको बर्दाश्त कर पायेंगे। वे कहते हैं अयोध्या में जब रामलला के मंदिर का उद्धाटन हो रहा था तो वहां पर नाच गाना चल रहा था, जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा। इसलिए हिंदुओं का अपमान करना, भारत की संस्कृति को कोस कर कांग्रेस अपने ऊपर हमेशा प्रश्चिन्ह लगाते हैं।