Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cm योगी ने किया बड़ा एलान: बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार

Cm योगी ने किया बड़ा एलान: बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, यूपी की डबल इंजन की सरकार हर योजना बेटियों को ध्यान में रखकर बनाती है। बेटियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। 2017 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी। पहले कहा जाता था कि, देख सपाई बिटिया घबराई। प्रदेश में बेटियों का सम्मान, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में उत्सव के पहले दंगे हो जाते थे।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि, उस दौरान हर समय अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। हम उस दौर को याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं पर जब मोदी जी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो अराजकता को उत्सव बना दिया गया है। सरकार की हर योजना का केंद्र बेटी है। पहले तो हर योजना में भ्रष्टाचार होता था। अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम में कोई एक जगह मिलेगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने आज लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ कर दिया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ रोजाना करीब 88438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है। योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

Advertisement