Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात कर्तव्य भवन में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ​बताया है। हालांकि, राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इन सबके बीच गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ये मुलाकात बेहद ही अहम मानी जा रही है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
पढ़ें :- 2027 से पहले यूपी में लागू होगा UCC? BJP के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल

करीब 40 मिनट हुई बातचीत
बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह के बीच करीब 40 मिनट की बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement