अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सोमवार अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन किया। इसके बाद वो राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन पूजन किए। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद वहां पर बड़ी संख्या में श्रऋालु भी रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो इसके लिए भी मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल