बागपत। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर रहे हें। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बागपत में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इस दौरान पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
सीएम योगी ने गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में हर बूथ पर मजबूती के साथ मतदान करना है।
साथ ही कहा, इस बार हमारे लिए यह चुनाव और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। चौधरी चरण सिंह को यह सम्मान प्राप्त होना ना केवल अन्नदाता किसानों का सम्मान है बल्कि उत्तर प्रदेशवासियों का गौरव भी है।
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए अब 5 साल और 10 साल इंतजार नहीं करना है… pic.twitter.com/U6hGm8li7K
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 5, 2024
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
सीएम ने कहा, बागपत का मतलब यानी चुनाव की गर्मी शुरू हो गई है। आज बागपत प्रगतिशील जनपद है। यह वही बागपत है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने लीला की थी और यहीं से महाभारत की नींव तैयार हुई थी। आज प्रदेश की 120 चीनी मिलों में से 105 मिल दस दिन में नहीं एक सप्ताह में भुगतान कर रही है। विदेशों में देश के लोगों का सम्मान हो रहा है। भाजपा सरकार देश की सीमा के अलावा व्यापारी वर्ग और बेटियां सुरक्षित हैं। आंतकवाद और आजाकता का खात्मा हुआ है। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिला है।