सीतापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को सीतापुर जिले के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम (Tapodham Ashram) में पहुंचे थे। इस दौरान मूर्ति स्थापना दिवस, नई बिल्डिंग सभागार व अमृत धारा नवनिर्मित फव्वारे के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताओं के बहकावे में न आएं। जो देश को जाति के नाम पर बांट रहे हैं। उनसे बच कर रहना है। सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। बांग्लादेश (Bangladesh) में दलित हिन्दू मर रहे हैं। इस पर कोई नहीं बोल रहा है। हिन्दू संगठन ही विरोध में आवाज उठा रहे हैं।
पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम
जो देश अपनी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मूल्यों से च्युत हो जाता है,
उसका वर्तमान भी सुरक्षित नहीं होता और उसका कोई भविष्य भी नहीं होता है… pic.twitter.com/QtKZKxyZbq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों-शक्तिपीठों में सप्तमी से नवमी तिथि तक देवी गायन-दुर्गा सप्तशती पाठ का कराएगी आयोजन
जो वर्तमान में चेतता है भविष्य भी उसी का बेहतर होता है, भूतकाल में हम बंटे थे इसलिए कटे थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है। देश का दुश्मन आंख लगाए बैठा है। अगर बंट गए तो कटने के लिए तैयार रहना। जो वर्तमान में चेतता है भविष्य भी उसी का बेहतर होता है। भूतकाल में हम बंटे थे इसलिए कटे थे। जब संस्कृति की रक्षा के साथ विकास होता है तो उसके परिणाम भी बेहतर होते हैं। उन्होने कहा कि बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा, अब इसे कोई रोक नहीं सकता। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। हमारे देश का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हम सबको अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए। जो देश अपने इतिहास पर गर्व नहीं करता है वह कभी प्रगति नहीं कर सकता है।
दुनिया के अंदर तमाम झंझावातों और तूफानों को झेलते हुए, जो एक सभ्यता और संस्कृति आज भी पूरी गरिमा और गौरव के साथ खड़ी है…
वह केवल हमारा सनातन धर्म और सनातन संस्कृति है… pic.twitter.com/Cnj0sU0SIl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2026
पढ़ें :- भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का है सशक्त प्रतीक
सनातन ने हर एक को आगे बढ़ने का दिया अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन ने हर एक को आगे बढ़ने का मौका दिया। देश में मुगल आये, अंग्रेज आये। सबने हमारे धर्म और संस्कृति पर प्रहार किया। मुगलों ने तो देश को लूटा ही था वहीं अंगेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। भारत के आंतरिक ढांचे को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। देश में जो भी आया उसे शरण मिली, लेकिन कुछ लोगों ने शरणार्थी धर्म नहीं निभाया। सभी ने देश को लूटने का काम किया। हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। यहां चींटी को को भी आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी नागपंचमी पर दूध पिलाते हैं। यह सनातन में ही संभव है। दुनिया की तमाम संस्कृति और सभ्यता समाप्त हो गईं, लेकिन वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाली भारत की सनातम परंपरा समय के साथ आगे बढ़ती ही गई।