Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस पर सीएम योगी का हमला, कहा-आज के दिन काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन, ये रामभक्तों का अपमान

कांग्रेस पर सीएम योगी का हमला, कहा-आज के दिन काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन, ये रामभक्तों का अपमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस (Congress) के इस प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सवाल उठाया है।

पढ़ें :- IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी विजेता, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

साथ ही कांग्रेस (Congress) नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पावन तिथि के दिन यह प्रदर्शन रामभक्तों का अपमान है, अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है।

उन्होंने इस दिन को अयोध्या दिवस के रूप में चुना जो राम जन्मभूमि के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे कृत्यों ने भारत की आस्था का अपमान किया है। कांग्रेस के रवैये ने भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका का अपमान करने के साथ-साथ अयोध्या दिवस का अपमान किया है। हम पार्टी के ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य को देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है।

Advertisement