1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : अखिलेश यादव की ओर दौड़े युवक को बिजली की रफ्तार से कमांडो ने धर दबोचा

VIDEO : अखिलेश यादव की ओर दौड़े युवक को बिजली की रफ्तार से कमांडो ने धर दबोचा

VIDEO : Young man ran towards Akhilesh Yadav, commando caught him with lightning speed

By santosh singh 
Updated Date

बलिया। बलिया जिले (Ballia District) के बेल्थरा रोड में एक इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सलेमपुर लोकसभा (Salempur Lok Sabha) से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी (India alliance candidate Ramashankar Vidyarthi) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के बलिया में देखने के बाद सब लोग चौंक गए।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच सीएम योगी​ का अयोध्या दौरा कल, पूरे कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रहने का निर्देश

सपा प्रमुख की सुरक्षा के लिए उनके मंच के पास कमांडो तैनात थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अखिलेश की तरफ दौड़ता हुआ मंच की तरफ बढ़ा। युवक को अखिलेश के मंच की तरफ भागता देखकर दो कमांडो बिजली गति से भागे और उसे मंच पर चढ़ने से पहले ही धर दबोच लिया।

पढ़ें :- दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़, हरियाणा अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर

कमांडो ने युवक को पकड़कर मंच से नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंच के पास पहुंचा और युवक को पकड़ कर पंडाल में ले गया। जानकारी करने पर पता चला कि मंच की तरफ जो व्यक्ति जा रहा था वह कुछ कागज लेकर आया था, जो अखिलेश को देना चाहता था ,लेकिन उससे पहले ही कमांडो ने युवक को धर दबोचा। इसका वीडियो अब साोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...