1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी ने खोया आत्मविश्वास, लोकसभा चुनाव हार जाएगी BJP, अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

पीएम मोदी ने खोया आत्मविश्वास, लोकसभा चुनाव हार जाएगी BJP, अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को बलिया लोकसभा सीट पर पार्टी  प्रत्याशी सनातन पांडेय (Party candidate Sanatan Pandey) के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से वोट अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की जो भाषा बदली है उससे उनके व्यवहार का पता चल रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

बलिया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को बलिया लोकसभा सीट पर पार्टी  प्रत्याशी सनातन पांडेय (Party candidate Sanatan Pandey) के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से वोट अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की जो भाषा बदली है उससे उनके व्यवहार का पता चल रहा है। उनकी भाषा से पता चल रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में वो धराशायी होने जा रहे हैं।

पढ़ें :- BJP ने जारी वाराणसी, चंदौली समेत पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची, देखिए लिस्ट

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बहुत कम दिन बचे हैं, 30 तारीख को प्रचार खत्म हो जाएगा। 1 तारीख को वोट डालना है, 4 जून की जो तारीख है वो मित्र मंडली को बदलेगी, मंत्री मंडल बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल से बीजेपी की सरकार ने हमें आपको, सबको धोखा दिया है। 10 साल पीछे जाकर के देखेंगे, इन बीजेपी (BJP) वालों की हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला।

पढ़ें :- Twisha Sharma death case: गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद की कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि  जो तीस लाख नौकरियां केंद्र में खाली पड़ी हैं उनको तो भरेंगे ही भरेंगे, साथ ही इस अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेंगे। अग्निवीर व्यवस्था खत्म होगी और अगर उम्र की छूट देनी होगी तो फौज की भर्ती में उसका इंतजाम करेगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जहां हमारे आपके भविष्य का चुनाव है, ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव भी है। जो समर्थन मिला है वो भरोसा दिलाता है कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं उनको जनता बदल देगी।

यादव ने कहा कि जब INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो आपकी पुरानी पेंशन बहाल करने का काम करेंगे। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, वहीं हम गरीबों के लिए फैसला लेंगे जिससे उन्हें सस्ते में कर्ज मिल जाए। उन्होंने कहा कि इस बार इतनी गिनती बढ़ने जा रही है कि अभी तक का समाजवादियों का आर रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। मैं बहुजन समाज के साथियों से कहूंगा ये लड़ाई बहुत बड़ी है, आप लोग INDIA गठबंधन की मदद कर देना।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कॉन्फिडेंस में कमी आ रही है, इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनको पता है इस बार जनता उनको हटाने जा रही है, हर मौके पर मैंने कहा की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि इनकी हर बात झूठी निकली, ना किसानों की आय दोगुनी हुई, ना नौजवानों को रोजगार मिला। अन्याय की हर सीमा लांघ गए और उद्योगपतियों से जो वसूली की उसके बारे में क्यों बात नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा क्या है? गरीबों के लिए वो बुलडोजर तैयार रखते हैं अगर घर गिराना हो, मकान गिराना हो और पेपर लीक करवाने वालों के एक भी घर पर बुलडोजर नहीं चला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...