HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, आग लगने से हुई थी सात बच्चों की मौत

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, आग लगने से हुई थी सात बच्चों की मौत

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खिची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक विहार में शनिवार को रात में बेबी सेंटर में भीषण आग लग गई थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खिची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक विहार में शनिवार को रात में बेबी सेंटर में भीषण आग लग गई थी।

पढ़ें :- दिल्ली में बढ़ते पानी संकट के बीच दिल्ली जल बोर्ड में तोड़फोड़, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप

जिसमें सात नवजात मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त बेबी केयर सेंटर में 12 नवजात बच्चे थे। जिसमें से पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से बेबी केयर सेंटर का मालिक फरार था।

दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 304ए के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद से नवीन फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। आखिरकार रविवार पुलिस उसे ढूंढ निकालने में कामयाब रही।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...