Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi Singapore Visit : डेटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में निवेश पर बनी सहमति, स्वास्थ्य व औद्योगिक अवसंरचना को मिलेगी गति

CM Yogi Singapore Visit : डेटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में निवेश पर बनी सहमति, स्वास्थ्य व औद्योगिक अवसंरचना को मिलेगी गति

By संतोष सिंह 
Updated Date

सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सिंगापुर दौरे (Singapore Visit) के पहले दिन सोमवार को उन्होंने कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की। इसके साथ ही यूपी में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की।

पढ़ें :- LPG Big News : एक नहीं... अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला
पढ़ें :- महायुद्ध की आहट : ईरान का इजरायल पर भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से दहला हाइफा

उन्होंने सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से भी मुलाकात की। टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और यूपी में निवेश पर चर्चा की। साथ ही टेमासेक को यूपी में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास व अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी, 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए

इस दौरान टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश तथा असेंडास (Ascendas) द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास हेतु करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। यह निवेश प्रदेश में स्वास्थ्य एवं औद्योगिक अवसंरचना को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

बैठक में दोनों पक्षों ने डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर सहमति व्यक्त की। यह सहयोग यूपी की भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण तथा व्यापक रोजगार सृजन की परिकल्पना के अनुरूप होगा। इससे राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने में सहायता मिलेगी।

पढ़ें :- CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव LS अध्यक्ष और RS सभापति ने किया खारिज, कांग्रेस बोली- सरकार चुनाव आयोग के जरिये लोकतंत्र का गला घोंट रही
Advertisement