Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने डीवीएन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कोई व्यक्ति सब्जी या कुछ सामान खरीदने बाजार जाता था तो घर से बैग लेकर चलता था।
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी
आज गोरखपुर में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ( ICSSR), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘पर्यावरण, प्रौद्योगिकी एवं सतत ग्रामीण विकास’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में सहभाग किया।
प्रौद्योगिकी के… pic.twitter.com/OsIdFZ6aHF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2023
पढ़ें :- विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और इसका ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा : पीएम मोदी
अब प्लास्टिक की थैली पॉलीथीन लेकर चलता है
बैग लेकर जाना बंद कर दिया। अब प्लास्टिक की थैली पॉलीथीन लेकर चलता है। इसका उपयोग करके सड़क पर फेंक देता है या फिर कूड़ा पॉलीथीन भरकर फेंक देता है। जिससे नालियां चोक हो जाती है।
तो हम लोग पर्यावरण की भी रक्षा कर पाएंगे… pic.twitter.com/Ae4yKtTt3T
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2023
पढ़ें :- 140 सीटें जीतने के लिए तरसेगी बीजेपी,पीएम मोदी हार के बाद खोलेंगे झूठ का विश्वविद्यालय : अखिलेश यादव
अगर सड़क पर फेंका तो गाय खा लेती है। गाय भी बीमार होती है। प्लास्टिक सड़ेगा भी नहीं। कई कई साल तक पर्यावरण को चुनौती देता है। कहीं पॉलीथीन में आग लगा दी तो भी पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।
देसी तकनीक अगर आप अपनाएंगे, तब पर्यावरण हितैषी भी होगा और डेवलपमेंट का एक सस्टेनेबल मॉडल भी देने में सफलता मिलेगी… pic.twitter.com/arAyHgEC86
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2023
आपको बता दें दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सभागार में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और विद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा पर्यावरण प्रौद्यौगिकी एंव सतत ग्रामीण विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ है।
इस दौरान मंच पर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुलपति प्रोफेसर पूनम पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर विशेष योग में तीसरी बार दाखिल किया नामांकन