1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर विशेष योग में तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर विशेष योग में तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) से तीसरी बार नामांकन दाखिल कर दिया है। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम (Varanasi District Election Officer/District Magistrate S. Rajalingam) के समक्ष पीएम मोदी (PM Modi)  ने नामांकन का पर्चा भरा।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) से तीसरी बार नामांकन दाखिल कर दिया है। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम (Varanasi District Election Officer/District Magistrate S. Rajalingam) के समक्ष पीएम मोदी (PM Modi)  ने नामांकन का पर्चा भरा। यहां से वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान तेज धूप में भी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल दिखे। हर-हर मोदी का नारा लगाते रहे। इस दौरान पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

विशेष संयोग में पीएम मोदी ने किया नामांकन

आज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। इस विशेष संयोग में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन किया।

बिहार से नंगे पांव काशी पहुंचा पीएम मोदी का समर्थक

पीएम मोदी (PM Modi)  का एक समर्थक ऐसा जो, बेगूसराय बिहार से नंगे पांव काशी पहुंच गया। पीएम मोदी (PM Modi)  के नामांकन में शामिल होने के लिए बिहार के श्रवण नंगे पांव ही कलेक्ट्रेट पहुंचे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

कलेक्ट्रेट पर दिग्गजों का रहा जमावड़ा

गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता पवन कल्याण, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट पहुंचे।

रोड शो में काशीवासियों ने जो स्नेह बरसाया, वह बन गया अविस्मरणीय क्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...