CJP Instagram Account : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया। जिसके बाद सीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह कदम स्वतंत्रता दिवस पर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश थी।
पढ़ें :- 'Form 6' को लेकर चुनाव आयोग में आपत्तियां, SIR और वोटर डेटाबेस पर भी उठे सवाल, 10 महीने में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने कहा कि उसने सफलतापूर्वक अपना अकाउंट वापस पा लिया है। पार्टी ने एक पोस्ट में कहा, “कितनी शर्म की बात है कि CJP का विरोध करने वालों ने हमारी आवाज़ दबाने के लिए भारत के स्वतंत्रता दिवस को चुना। हम ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं!”
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) का ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल हटा दिया। कितने बड़े डरपोक हैं!” संगठन के अनुसार, बाद में उसी दिन अकाउंट को बहाल कर दिया गया।
यह घटनाक्रम हाल के हफ्तों में CJP द्वारा चलाए जा रहे कई अभियानों के बीच हुआ है, जिनमें सरकारी और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति पर लोगों तक पहुंच बनाना और छात्रों व शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन शामिल हैं। CJP ने स्वतंत्रता दिवस से पहले युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे में शामिल करने की कोशिश भी की है।