Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : नारियल पानी में छिपा है सेहत का खजाना , फायदे जानकार रह जाएंगे दंग

Health Tips : नारियल पानी में छिपा है सेहत का खजाना , फायदे जानकार रह जाएंगे दंग

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

नारियल पानी में छुपा है गुणो का खजाना । जी हाँ ये सच है  नारियल पानी न्यूट्रीशन से भरपूर ऑप्शन है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को आवश्यक मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है।ताजे हरे नारियल से प्राप्त यह ड्रिंक शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे

पढ़ें :- पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, रोजाना करें ये पांच असरदार एक्सरसाइज

शरीर को हाइड्रेट रखता है

नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। गर्मियों में या वर्कआउट के बाद यह नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाए

इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव एंजाइम्स पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी  दिलाते हैं। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन सुधरता है।

पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

नारियल पानी में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है, जो ब्लड सर्कुलर  को बेहतर बनाता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

वेट लॉस करने में सहायक

कम कैलोरी और जीरो फैट होने के कारण यह वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद करता है। यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

स्किन और बालों को बनाए हेल्दी

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को डीटॉक्स करते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं। साथ ही बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं और डैंड्रफ की समस्या में भी राहत देते हैं।

किडनी और यूरिन को रखे स्वस्थ

नारियल पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। यह किडनी स्टोन बनने की संभावना को कम करता है और यूरीन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

 

Advertisement