1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, रोजाना करें ये पांच असरदार एक्सरसाइज

पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, रोजाना करें ये पांच असरदार एक्सरसाइज

आजकल खराब जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करने और खानपान की गलत आदतों के कारण पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग तो शुरू कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पेट की चर्बी नहीं घटती है। क्योंकि सिर्फ खानपान में बदलाव करने से बेहतर परिणाम नहीं मिलते है। इसके साथ नियमित एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। आजकल खराब जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करने और खानपान की गलत आदतों के कारण पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग तो शुरू कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पेट की चर्बी नहीं घटती है। क्योंकि सिर्फ खानपान में बदलाव करने से बेहतर परिणाम नहीं मिलते है। इसके साथ नियमित एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।

पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, बेली फैट यानी पेट के आसपास जमा चर्बी कम करने के लिए संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। साथ ही यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि शरीर के किसी एक हिस्से की चर्बी को सिर्फ उसी हिस्से की एक्सरसाइज से कम नहीं किया जा सकता। इसे शरीर के किसी खास हिस्से की चर्बी कम करना यानी स्पॉट रिडक्शन (Spot Reduction) कहा जाता है, जिसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

बेली फैट कम करने के लिए करें ये पांच आसान एक्सरसाइज

1. प्लैंक (Plank): पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्लैंक एक प्रभावी एक्सरसाइज है। इसमें शरीर को कोहनी और पंजों के सहारे सीधा रखना होता है। शुरुआत में 15 से 20 सेकंड तक प्लैंक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इससे कोर मसल्स मजबूत होती हैं।

2. क्रंचेज (Crunches): क्रंचेज पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे या छाती पर रखें। अब धीरे-धीरे कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं और वापस नीचे आएं। शुरुआत में 10 से 12 बार करें।

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

3. साइकिल क्रंचेज (Bicycle Crunches): यह एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करती है। पीठ के बल लेटकर पैरों को साइकिल चलाने जैसी स्थिति में घुमाएं। साथ ही बारी-बारी से विपरीत कोहनी को घुटने के पास लाएं।

4. ब्रिस्क वॉकिंग (Brisk Walking): रोजाना तेज गति से चलना वजन और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। शुरुआत 20 मिनट से करें और धीरे-धीरे इसे 30 से 45 मिनट तक बढ़ाएं।

5. माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers): यह एक कार्डियो और कोर एक्सरसाइज है। इसमें पुश-अप की स्थिति में आकर बारी-बारी से घुटनों को छाती की तरफ लाना होता है। शुरुआत में इसे 15 से 20 सेकंड तक करें। अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं।

एक्सरसाइज के साथ डाइट का भी रखें ध्यान

बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ खानपान में सुधार करना भी जरूरी है। मीठे पेय पदार्थ, ज्यादा तली-भुनी चीजें और जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से बचें। अपनी डाइट में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजें शामिल करें। इसके अलावा रोजाना सात से नौ घंटे की नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं।

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...