Cold wave orange alert in China : चीन में सोमवार को शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया गया। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। चीन में शीत लहर के लिए तीन स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें नारंगी सबसे गंभीर मौसम का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद पीला और नीला होता है।
पढ़ें :- Boat capsizes off Northern Cyprus : उत्तरी साइप्रस के तट पर 279 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी,6 लोगों की मौत
खबरों के अनुसार, केंद्र के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
हुनान प्रांत, गुइज़हौ प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार हैं। केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।