लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने संचारी रोगों को लेकर गुरुवार एक बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही एक जुलाई से संचारी रोग अभियान की शुरूआत के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जैसे वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित स्वच्छता और फॉगिंग अभियान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी के साथ-साथ ग्राम प्रधानों को भी प्रशिक्षण दिया जाए।
रोगियों तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की त्वरित जांच तथा आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था की जाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/rhOWHsrE2H
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 23, 2022
पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
उन्होंने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक करने हेतु यूपी सूचना विभाग प्रत्येक जिला मुख्यालय, जिला तहसील, ब्लॉक मुख्यालय, नगर निकाय, चिकित्सालय के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग्स लगवाए।
लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी जाए। साथ ही कहा कि, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी के साथ-साथ ग्राम प्रधानों को भी प्रशिक्षण दिया जाए। रोगियों तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की त्वरित जांच तथा आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था की जाए।