Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की हमेशा यही कोशिश रही है कि खेती किसी एक के हाथ में न जाए : राहुल गांधी

कांग्रेस की हमेशा यही कोशिश रही है कि खेती किसी एक के हाथ में न जाए : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। उनके आंदोलन के 78 दिन पूरे हो गए हैं। किसान कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसके फायदे बता रही है। उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी ​दल किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे हैं।

पढ़ें :- PM Ayodhya Visit: पीएम मोदी का राम नगरी में आज दो घंटे का जानें कैसा है शेड्यूल?रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

उन्होंने आज हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इसके बाद वे श्रीगंगानगर के पदमपुर में भी किसान महापंचायत रैली को संबोधित करेंगे। पीलीबंगा में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा यही कोशिश रही है कि खेती किसी एक के हाथ में न जाए लेकिन नए कानूनों के जरिए इसके विपरित किया जा रहा है।

रैली में राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी कहते हैं कि हम किसानों के साथ बात करना चाहते हैं, आप क्या बात करना चाहते हैं? (कृषि) कानूनों को निरस्त करें, किसान आपके साथ बात करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि ये तीन कानून आए हैं इनका लक्ष्य क्या है?

मोदीजी इन्हें क्यों ला रहे हैं, इसे मैं आपको समझाऊंगा। कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है, क्योंकि इससे करोड़ों लोगों को भोजन मिलता है। भारत की 40 प्रतिशत जनता इस व्यापार को चलाती है। कांग्रेस की कोशिश रही है कि कृषि किसी एक के हाथ में न जाए। आजादी के बाद यही हमारा लक्ष्य रहा है कि इसमें 40 प्रतिशत लोगों की भागीदारी रहे।

पढ़ें :- Rajasthan News : रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत और दो घायल, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर
Advertisement