Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
मीडिया से बातचीत करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।”
बता दें कि, अभी तक रूझानों में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 37 सीटों पर कांग्रेस और छह सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं। हालांकि, अभी कई सीटों पर परिणाम आने बाकी हैं।