अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि, धान की रोपाई के समय बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि, जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी है: पीएम मोदी
कांग्रेस सांसद ने पत्र में लिखा कि, 37-अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पिछले कई माह से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है। जनता अघोषित विद्युत कटौती के संकट से जूझ रही है। जिससे क्षेत्र के किसानों को धान की रोपाई करने में बाधा आ रही है और यही नहीं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से न होने से सिंचाई अभाव के कारण किसानों की अन्य फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
लचर बिजली व्यवस्था के चलते अमेठी के लोग बेहद त्रस्त हैं। धान की रोपाई का समय है लेकिन किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस भीषण गर्मी में अघोषित कटौती ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। शिकायत करने के बाद भी जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर समय से बदले नहीं जा रहे हैं। बच्चे पढ़ाई… pic.twitter.com/OxgFIc0YdW
— Kishori Lal Sharma (@KLSharmaINC) July 24, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
उन्होंने आगे लिखा कि, क्षेत्र के कई ग्रामों के कम क्षमता/खराब ट्रांसफार्मर व लटकते एवं जर्जर तारों का मरम्मत/ बदली का कार्य भी समय से नहीं हो रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से भी सम्पर्क कर विद्युत आपूर्ति ठीक किए जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गई लेकिन अभी तक उक्त समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराने हेतु जनता द्वारा लगातार अनुरोध किया जा रहा है। इस उमस भरी गर्मी में बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता में अत्यधिक आक्रोश पनप रहा है।