Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला से पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस बोली-मर गयी है यूपी की कानून-व्यवस्था, इसमें बाबा की पुलिस का बड़ा योगदान

महिला से पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस बोली-मर गयी है यूपी की कानून-व्यवस्था, इसमें बाबा की पुलिस का बड़ा योगदान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से पुलिस की बर्बरता मामला सामने आया है। लखीमपुर मैलानी के कंधई में पुलिस ने महिला के बाल पकड़ कर घसीटते हुए ले जाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने महिला की लात घूसों के साथ पिटाई की। इतना ही नहीं लड़कियों और बच्चों को भी नहीं बख्शा। उन पर भी डंडे बरसाएं। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं कांग्रेस ने इस वीडियो शेयर करे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

“लखीमपुर में एक पुलिस महिला को बालों से पकड़कर सड़क पर सरेआम घसीटे जा रहा है। अगल-बगल कई पुलिसवाले खड़े हैं। मगर, कोई रोकता-टोकता नहीं। पुलिसवालों को ऐसे अमानवीय कृत्यों का अधिकार कैसे मिल गया? क्या इनके लिए भारतीय कानून-व्यवस्था का कोई मायने-मतलब बचा ही नहीं है? क्या अब भी नहीं कहा जाएगा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था मर गयी है। और उसे मारने में सबसे बड़ा योगदान बाबा की पुलिस का है।”

आपको बता दें कि सोमवार देर शाम गांव कंधईपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर एसओ मैलानी राहुल सिंह गौड़ भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस के समझाने के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। पथराव में एसओ और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

इसके बाद मैलानी समेत अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने गांव वालों को बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजनी शुरु कर दी। हद तो तब हो गई जब एक पुलिसकर्मी महिला को बाल पकड़ कर घसीटने लगा और घसीटता रहा लात घूसे से मारने लगा। महिला के साथ पुलिस की बर्बरता का यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। अब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement