Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरलम पहुंचा आरोपों का सिलसिला, कांग्रेस ने दागे सीएम विजयन पर 10 आरोप, भाजपा से समझौते के भी बात उठी!

केरलम पहुंचा आरोपों का सिलसिला, कांग्रेस ने दागे सीएम विजयन पर 10 आरोप, भाजपा से समझौते के भी बात उठी!

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Rahul Gandhi

केरलम चुनाव 2026:  चुनावों की तारिख जितनी ​करीब आ रही है, उतनी ही हलचल चुनावी मैदान में ​उभर रही है। आरोप-प्रत्यारोप का खेल सियासी दलों के बीच गंभीरता से खेला जाने लगा है। कांग्रेस ने मन बना लिया है परिणाम कुछ भी हो अबकी खेलेंगे तो फ्रंटफुट से ही। असम में पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने तो मुख्यमंत्री बिसवा की यॉर्कर को फुलटॉस बना लिया और सिक्स ​बिसवा की पत्नि के रिंकी भुईया के पास जा गिरी। आरोप लगाए गए कि प्रापर्टी दुबई में है और कंपनी अमेरिका में। गौरतालब है कि, बिसव ने जवाब दिया है और अब पुलिस खेड़ा के घर के सामने खड़ी है।

पढ़ें :- केरल चुनाव: LDF ने जारी किया घोषणापत्र, पेंशन 3000 रुपये करने और रोजगार बढ़ाने का वादा

कांग्रेस की बहादुरी कम नहीं हुई और आरोपों की फोटोकॉपी अब केरलम द्वौरे में पहुंच गई है । मीडिया में लगातारी प्रसारित हो रही खबरों ​के अनुसार हर हालत में सत्ता पाने की कोशिश में आज कांग्रेस ने घेरे में केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को ले लिया और उनके नाम पर जितने हो सकते थे उतने चिठ्ठे फाड़ दिये। कांग्रेस के आरोप हैं कि मुख्यमंत्री ने खूब भ्रष्टाचार किए। यहीं नहीं कांग्रेस नेता केसी वेणूगोपाल ने सीएम पिनाराई विजयन पर भाजपा से गुप्त समझौते होने के भी आरोप लगाएं है।

क्या है पूरा सिलसिला-

दरअसल, केरलम में 9 अप्रैल को 140 सीटों में ​एक चरण में चुनाव होने है। 4 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित होंगे। तारिख नजदीक है तो आरोपों के बाजार में तेजी नजर आ रहीं है और कांग्रेस इस बाजार के शेयरस ज्यादा से ज्यादा ख​रीदने की होड़ में नजर आ रही है। केरल में ये सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक खुला पत्र जारी किया जिसमे उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के कामकाज पर एक के बाद एक दस सवाल दाग दियें। उन्होंने पत्र में राज्य में सबसे अधिक चर्चित मुद्दों का जिक्र कर सीएम विजयन से 10 सवालों के जवाब मांगे हैं। इसके साथ ही एलडीएफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हूए केसी ने मुख्यमंत्री पर भाजपा के साथ गुप्त सौदेबाजी का भी आरोप लगाया।

क्या है कांग्रेस के दस आरोप जिसके उत्तर सीएम विजयन को देने है-

पढ़ें :- केरल में पीएम मोदी बोले- अब LDF-UDF नहीं, BJP बनेगी ‘A-टीम’

कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सामने 10 बड़े सवाल रखे हैं। इन सवालों में भाजपा और केंद्र सरकार के साथ कथित समझौते के आरोप शामिल हैं।

मुख्य सवाल और मुद्दे:-

1.बीजेपी से कथित समझौता: कई फैसलों में भाजपा और केंद्र के साथ गुप्त डील का आरोप।
2.अमित शाह से मुलाकात: अमित शाह से बिना अधिकारियों के हुई बैठक का एजेंडा क्या था?
3.निर्मला सीतारमण बैठक: निर्मला सीतारमण के साथ केरल हाउस में हुई मीटिंग का मकसद क्या था?
4.नितिन गडकरी से बातचीत: नितिन गडकरी से आधिकारिक बैठकों के बाहर क्या चर्चा हुई?
5.PM श्री योजना पर यू-टर्न:पीएम श्री योजना लागू करने और फिर वापस लेने के फैसले पर सवाल।
6.श्रम संहिता नियम: बिना सहयोगी दलों से चर्चा किए फैसले लेने और फीस बढ़ाने पर सवाल।
7.SNC-लावालिन मामला: पुराने केस में देरी को केंद्र से कथित समझौते से जोड़कर सवाल।
8.अन्य विवादित मामले: एक्सलॉजिक, कोडाकारा हवाला और ED नोटिस पर स्थिति साफ करने की मांग।
9.ADGP अजीत कुमार का समर्थन: एम.आर. अजीत कुमार पर लगे आरोपों के बावजूद समर्थन क्यों?
10.सोना और डॉलर तस्करी केस: जांच रुकने और आयोग की रिपोर्ट पर अपडेट मांगा गया।

Advertisement