Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. इन चीजों का सेवन करने से बनती है अच्छी बॉडी और हड्डियां होती हैं मजबूत

इन चीजों का सेवन करने से बनती है अच्छी बॉडी और हड्डियां होती हैं मजबूत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

कैल्शियम शरीर और हड्डियों के लिए बेहद जरुरी होता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है साथ ही मसल्स फंक्शन और हेल्दी सेल्स फंक्शन में भी हेल्प करता है। शरीर को ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट करने, हार्मोन लेवल्स सामान्य रखने, नर्व फंक्शन को बेहतर करे और मसल्स की सेहत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ें :- Home Remedies: अगर वैक्स कराते समय जल जाए स्किन तो फौरन फॉलो करें ये घरेलू उपचार

दूध और दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध से अधिक कैल्शियम दही में पाया जाता है। अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो डेली डाइट में दही का सेवन करें।

बादाम का डेली सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कई पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते है। डेली बादाम का सेवन जरुर करना चाहिए।

हरी सब्जियों में कई तरह के पोषत तत्व पाये जाते है। हरी सब्जियों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। पालक और मेथी कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत है। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत रखता है।

मछलियों में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। साथ ही कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सारडिन, टूना और साल्मन में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। डेली मछलियों का सेवन करना चाहिए।

पढ़ें :- Kitchen Hacks: कुकर में दाल बनाते समय बाहर बहने लगती है या नहीं लगती सीटी, तो ये टिप्स करें फॉलो
Advertisement