1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भगवान जगन्नाथ पर BJP नेता संबित पात्रा की विवादित टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, कहा- पाप की लंका का पतन निकट

भगवान जगन्नाथ पर BJP नेता संबित पात्रा की विवादित टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, कहा- पाप की लंका का पतन निकट

Controversial comment of Sambit Patra: पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा (Sambit Patra) इन दिनों भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) पर विवादित टिप्पणी को मुसीबत में पड़ते दिखायी पड़ रहे हैं। संबित पात्रा की ओर से भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री मोदी का भक्त बताए जाने पर विपक्ष ने भाजपा और उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे शीर्ष नेताओं ने हमला बोला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Controversial comment of Sambit Patra: पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा (Sambit Patra) इन दिनों भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) पर विवादित टिप्पणी को मुसीबत में पड़ते दिखायी पड़ रहे हैं। संबित पात्रा की ओर से भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री मोदी का भक्त बताए जाने पर विपक्ष ने भाजपा और उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे शीर्ष नेताओं ने हमला बोला है।

पढ़ें :- कनाडा में एक और भारतीय छात्रा कस ​कत्ल: गुजरात की 22 साल की विधि की चाकू मारकर हत्या

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता संबित पात्रा (BJP leader Sambit Patra) एक ओड़िया चैनल को इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद संबित पात्रा सफाई देते घूम रहे हैं। इस विवादित टिप्पणी के बाद विपक्ष के नेताओं ने भाजपा और संबित पात्रा को घेरना शुरू कर दिया। पात्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘जब प्रधानमंत्री खुद को शहंशाह और दरबारी उन्हें भगवान समझने लगें तो मतलब साफ है कि पाप की लंका का पतन नज़दीक है। करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का अधिकार मुट्ठी भर भाजपा के लोगों को आखिर किसने दिया? यह अहंकार ही उनके विनाश का कारण बन रहा है।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि यह हमारे आरोप को पुष्ट करता है कि सत्ता के नशे में धुत भाजपा हमारे भगवानों को भी नहीं बख्शेगी। भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुरी उम्मीदवार द्वारा की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाने वाले महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का अपमान है। एक्स पर लिखा कि हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 4 जून को ‘लोगों की इच्छा’ से यह अहंकार नष्ट हो जाएगा।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ पूरे विश्व के भगवान हैं। उन्हें किसी एक मनुष्य का भक्त कहना महाप्रभु का अपमान है। यह विश्व के करोड़ों जगन्नाथ भक्तों एवं ओड़िआ समाज का अपमान है। इससे पूरे समाज को दुख हुआ है। महाप्रभु ओड़िया अस्मिता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भाजपा के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा सोचने लगी है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।’

पढ़ें :- 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर हमला करके अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे...' राहुल गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पलटवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...