Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- मोदी सरकार में गरीबों का भर रहा है पेट, इसके पहले लोग पत्तल चाटकर भरते थे पेट

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- मोदी सरकार में गरीबों का भर रहा है पेट, इसके पहले लोग पत्तल चाटकर भरते थे पेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

देवरिया । देवरिया  (Deoria ) से भाजपा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (BJP MP Ramapati Ram Tripathi) का एक विवादित बयान (Controversial Statement) सामने आया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का पेट भर रहा, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री  ने उनकी मजबूरी को समझा और मुफ्त में राशन देने का काम किया है। यह आगे 5 साल तक जारी रहेगा। सबको जीने और खाने का हक है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष का न एजेंडा है न कोई नेता है। भ्रष्टाचार को छिपाने , जेल से बचने के लिए एकता दिखा रहे हैं। रमापति राम ने कहा कि इसी देश में लोग भूखे मरते थे। फ्री का राशन गरीबों की बड़ी आवश्यकता है। जनता का विश्वास मोदी में है।प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां और देवरिया में हुए विकास कार्यों का एक एक ब्योरा दिया। सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में न कोई नेता है, न कोई नीति है और न कोई एजेंडा है। जितने लोग उसमें सम्मिलित हैं, सभी पर जांच चल रही है। कुछ नेताओं पर तो घोटाला साबित भी हो चुका है। एक तरफ जनता का विश्वास है और मोदी जी हैं, जबकि दूसरी तरफ अपने-अपने अभियान में मस्त घमंडिया दल है।

ईडी जांच और अरविंद केजरीवाल पर सांसद ने कहा कि दिल्ली सीएम जांच से भाग रहे हैं। उनकी पोल खुल गई है। यह लोग रेवड़ी बांट करके और तुष्टीकरण करके सत्ता में हैं, लेकिन जनता सबकुछ देख रही है। उसका जवाब देगी। यह सब बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। हमारी पार्टी ने जो कहा वह किया है।

पहले पत्तल चाटती थी जनता

एक पत्रकार ने सवाल कर दिया कि फ्री का राशन रेवड़ी नहीं तो क्या है। इस पर सांसद डॉ. त्रिपाठी उखड़ गए। उत्तेजित होकर उन्होंने कहा कि यह गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखों मरते थे, खाने के लिए पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में लोग पशुओं के गोबर से निकाल कर अनाज खाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने इसे समझा और उन्होंने सभी को अन्न देने का फैसला किया है। सांसद के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement