Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Controversial statements : भाजपा विधायक के बिगड़े बोल-सपा अध्यक्ष की औरंगजेब से तुलना, ममता बनर्जी को लंकिनी बताया

Controversial statements : भाजपा विधायक के बिगड़े बोल-सपा अध्यक्ष की औरंगजेब से तुलना, ममता बनर्जी को लंकिनी बताया

By शिव मौर्या 
Updated Date

बलिया। Controversial statements : बलिया (Baliya) से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) अपने विवादित बयानों (controversial statements) के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार वह फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को औरंगजेब (Aurangzeb) के पदचिन्हों पर चलने का आरोप लगाया है। साथ ही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर कहा कि इनके पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।

पढ़ें :- Maharajganj:फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से दिनदहाड़े 65 हजार की लूट

सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) यहीं नहीं रूके। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडा और सरकारी तंत्र के सहयोग से सत्ता में काबिज रहने में सफल हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है।

इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं। भाजपा विधायक अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जबरन अपने पिता को अध्यक्ष पद से हटाकर खुद उस पर कब्जा कर लिए। ऐसे में जो अपने पिता का नहीं हुआ वो आम जनता का क्या होगा।

Advertisement