Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के आंकड़ों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 24 घंटे में मिले 1.52 लाख से ज्यादा मरीज, 839 लोगों की मौत

कोरोना के आंकड़ों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 24 घंटे में मिले 1.52 लाख से ज्यादा मरीज, 839 लोगों की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखकर लोग दहशत में हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा संक्रमितों को मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

वहीं, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में आए कोरोना के आंकड़ों ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1.52 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोविड से संक्रमित 839 लोगों की जान चली गई है। वहीं, कोरोना का ये आंकड़ा लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण से लोगों की जान गयी है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं...पीएम मोदी ने साधा निशाना
Advertisement