Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संक्रमण: ओडिशा में 5 मई से 14 दिन का लॉकडाउन,जरूरी सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

कोरोना संक्रमण: ओडिशा में 5 मई से 14 दिन का लॉकडाउन,जरूरी सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

By अनूप कुमार 
Updated Date

भुवनेश्वर: देश भर में कोरोना संक्रमण के हाहाकार के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की रविवार को घोषणा की। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

अब राज्य में 5 मई की सुबह पांच बजे से 19 मई 2021 तक लॉकडाउन रहेगा।इस दौरान लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजें खरीदने की इजाजत दी जाएगी। सप्ताहांत के दौरान, वे सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल सकेंगे।

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन और सप्ताहांत बंद किसी भी चुनाव संबंधी कार्य पर लागू नहीं होगा।

Advertisement