Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Corona XE Variants: कोरोना के XE वैरिएंट का एक और केस मिला, मुंबई में मिला था पहला मामला

Corona XE Variants: कोरोना के XE वैरिएंट का एक और केस मिला, मुंबई में मिला था पहला मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Corona XE Variants: देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। इसको देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट किया है। वहीं, ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XE का दूसरा केस भी सामने आया है। दूसरा केस गुजरात में मिला है। बताया जा रहा है कि यह मरीज 13 मार्च को पॉजिटिव मिला था और एक हफ्ते में ठीक हो गया।

पढ़ें :- UP 2nd Phase Voting : यूपी में पिछली बार से कम हुई वोटिंग; जानें किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

मीडिया रिपोर्ट मी माने तो जीनोम सिक्वेंसिंग से इसकी जानकारी मिली थी कि मरीज XE वैरिएंट की चपेट में आ गया है। बताया ये भी जा रहा है कि मरीज के सैंपल की जांच एक बार फिर से की जाएगी ताकि XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हो सके।

बता दें कि, देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE का पहला मामला मुंबई में मिला था। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटी महिला में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। 27 फरवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी।

Advertisement