1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP 2nd Phase Voting : यूपी में पिछली बार से कम हुई वोटिंग; जानें किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

UP 2nd Phase Voting : यूपी में पिछली बार से कम हुई वोटिंग; जानें किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

UP 2nd Phase Voting : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर-प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। जिसके साथ ही 91 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। हालांकि, दूसरे चरण में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग दर्ज की गयी। इन सीटों पर 54.83 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP 2nd Phase Voting : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर-प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। जिसके साथ ही 91 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। हालांकि, दूसरे चरण में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग दर्ज की गयी। इन सीटों पर 54.83 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 54.83 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। जिसमें अमरोहा में सर्वाधिक 64.54 प्रतिशत और मथुरा में सबसे कम 49.29 प्रतिशत वोट पड़े। इस दौरान मिली शिकायतों के आधार पर 48 बैलेट यूनिट, 48 कंट्रोल यूनिट और 208 वीवीपैट को बदला गया। दूसरे चरण के चुनाव में 9746 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस बारे में जानकारी दी।

हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में यूपी की इन आठों सीटों पर कम वोट पड़े। यूपी की जिन सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग हुई, उनमें मतदान अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट शामिल रही।

कितना हुआ मतदान

अमरोहा : 64.54 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 71.05 प्रतिशत हुआ था मतदान)

पढ़ें :- झांसी: पुलिस लाइन के सामने नग्न होकर किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कराने की जिद में सड़क पर उतरे किन्नर

मेरठ :  59.03 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 64.29 प्रतिशत हुआ था मतदान)

बागपत :  54.63 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 64.68 प्रतिशत हुआ था मतदान)

गाजियाबाद : 49.80 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 55.89 प्रतिशत हुआ था मतदान)

गौतमबुद्ध नगर : 52.46 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 60.49 प्रतिशत हुआ था मतदान)

बुलंदशहर : 56.41 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 62.92 प्रतिशत हुआ था मतदान)

पढ़ें :- महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

अलीगढ़ : 56.62 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 61.68 प्रतिशत हुआ था मतदान)

मथुरा : 49.29 प्रतिशत (2019 लोकसभा चुनाव में 61.08 प्रतिशत हुआ था मतदान)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...