1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

कर्नाटक के बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कि नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने  नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी  ने बेरोजगारी फैला दी है। कोरोना के समय PM मोदी ने कहा था कि थाली बजाओ। अब बेरोजगारों से कह रहे हैं कि पकौड़े बनाओ।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

राहुल गांधी ने  कहा कि BJP ने देश को बता दिया है कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान को बदल देंगे।संविधान से पहले इस देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का कोई अधिकार नहीं था। कांग्रेस ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी हासिल की और संविधान लेकर आए। इसलिए मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं- दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो संविधान को मिटा दे।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

नरेंद्र मोदी की पार्टी ‘भारतीय चंबू पार्टी’ ने भर-भर कर जनता का पैसा लूटा और बदले में पकड़ा दिया बस खाली लोटा । ये है मोदी की भारतीय चोंबू पार्टी। कर्नाटक हिंदुस्तान को 100 रुपए देता है, उसमें आपको 13 रुपए लौटाए जाते हैं। सूखे से राहत के लिए कर्नाटक को 18 हजार करोड़ रुपए मिलने थे, मोदी जी ने खाली चंबू दिया। फाइनेंस कमीशन को कर्नाटक को 60 हजार करोड़ रुपए देने थे, खाली चंबू दिया। इसलिए आप कांग्रेस का पूरा समर्थन कीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि हम हिंदुस्तान के सभी गरीब परिवारों की एक लिस्ट बनाएंगे।उसमें किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का परिवार होगा।उस लिस्ट में हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी और उस महिला के बैंक अकाउंट में हर साल 1 लाख रुपए डाले जाएंगे।

मैंने कर्नाटक में आपसे 5 वादे किए थे, जिसे मैंने पूरा कर दिखाया है। मैं जो कहता हूं, वो कर दिखाता हूं।  मैंने बेल्लारी से एक और वादा किया था- बेल्लारी को दुनिया का ‘जीन्स कैपिटल’ बनाया जाएगा। मैं ये वादा पूरा करूंगा। यहां सबसे बेहतरीन Apparel park बनाया जाएगा और बेल्लारी जीन्स कैपिटल बनेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...