HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल में किया गया शिफ्ट

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल में किया गया शिफ्ट

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, शासन के आदेश पर उन्हें बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। बीते छह मार्च से वो जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, शासन के आदेश पर उन्हें बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। बीते छह मार्च से वो जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।

पढ़ें :- नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह

बता दें कि, पूर्व सांसद को अपहरण और रंगदारी के मामले में जज शरद चंद त्रिपाठी की कोर्ट ने सजा सुनाई थी। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...