Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जाएं, परिवारों को मिले चार लाख की आर्थिक मदद : राहुल गांधी

कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जाएं, परिवारों को मिले चार लाख की आर्थिक मदद : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हर मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। इस बार उन्होंने कोविड (covid-19) में मृतकों की संख्या को लेकर सरकार को घेरा है। इसके साथ ही कोविड (covid-19) में मृत व्यक्तियों के सही आंकड़े जारी करने की मांग उठाई है। साथ ही मृतक परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

कांग्रेस (Congress) नेता ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए ये मांग उठाई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए​ लिखा है कि, कांग्रेस पार्टी की दो मांगे हैं। पहला कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जाएंं। दूसरा अपने प्रियजनों को कोविड में खो चुके परिवारों को चार लाख हरजाना दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा, हरजाना मिलना चाहिए।

वहीं, इस वीडियो में कहा गया कि गुजरात मॉडल की खूब चर्चा होती है लेकिन हमने जिन परिवारों से बात की उन्होंने कोविड के दौरान उन्हें न अस्पताल में बेड मिला और न ही आक्सीजन मिला। इसके साथ ही राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि गुजरात सरकार के आंकड़े कहते हैं कि यहां पर 10 हजार लोगों की मौत हुई है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर पहुंचे तो सामने आया कि करीब तीन लाख लोगों की जान गयी है।

इसके साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को चार लाख की आर्थिक मदद दिलवाने के लिए पूरी कोशिश करेगी और उन्हें ये दिलवा कर रहेगी।

Advertisement