Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Correct Way To Wear Gold Jewelry : स्वर्ण आभूषण पहनने का ये है सही तरीका,बदल सकती है रातों रात किस्मत

Correct Way To Wear Gold Jewelry : स्वर्ण आभूषण पहनने का ये है सही तरीका,बदल सकती है रातों रात किस्मत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Correct Way To Wear Gold Jewelry : सोना पृथ्वी पर पाई जाने वाली मूल्यवान धातुओं में से एक है। सोना समृद्धि और सम्पन्नता दर्शाता है। स्वर्ण आभूषण पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिष में इसको तमाम ग्रहों से जोड़ते हैं पर मुख्य रूप से इसका सम्बन्ध बृहस्पति से होता है। सोना ऊर्जा और गर्मी दोनों पैदा करता है साथ ही विष के प्रभाव को नष्ट करता है। आइए जानते हैं सोना पहनने से भाग्योदय कैसे होता है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

ऐसे लोगों को सोने के प्रयोग से बचना चाहिए
जिन लोगों को पेट या मोटापे की समस्या हो उन्हें सोने के प्रयोग से बचना चाहिए। क्रोधी लोगों को और जिनका जुबान पर नियंत्रण न रहता हो ऐसे लोगों को भी सोने के प्रयोग से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दाहिने हाथ में अंगूठियां पहनने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। दाहिने हाथ में सोने की अंगूठी पहनने से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, कहा जाता है कि दाहिने हाथ में सोने की अंगूठी पहनने से व्यवसाय और करियर प्रयासों में सफलता मिलती है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो उनको सोना धारण नहीं करना चाहिए। जो लोग लोहा, कोयला या शनि संबंधित व्यवसाय करते हों उन्हें भी सोना धारण नहीं करना चाहिए।

दिल को मजबूती मिलती है
जो लोग हीन भावना के शिकार होते हैं, डिप्रेस होते हैं और जो खुद को दूसरे से कम समझते हों ऐसे लोगों को तर्जनी अंगुली यानी कि पहली अंगुली में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए। जिससे कि कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी साथ ही लीडरशिप के गुण बढ़ेंगे। क्या गले में सोना पहनना से मिलती है दिल को मजबूती, गले में सोने की चेन में सोने का लॉकेट धारण करना चाहिए। इससे दिल को मजबूती मिलती है।

 

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है
Advertisement