Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख से शहर की नालियां हो रही हैं जाम : तेजस्वी यादव

बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख से शहर की नालियां हो रही हैं जाम : तेजस्वी यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में नोटों के बंडल जला ​भी दिए। इसको लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख अब शहर की नालियां जाम कर रही है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मोदी-नीतीश के भ्रष्टाचार की अजब-गजब कहानी! गंगा किनारे बसी बिहार की राजधानी पटना में रात 1:30 बजे एक शक्तिशाली मंत्री के करीबी इंजीनियर के घर EOU की टीम पहुंची लेकिन इंजीनियर की पत्नी ने सुबह छह बजे तक गेट नहीं खोला। इन चंद घंटों में लगभग 10 करोड़ ₹ जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। जले हुए 10 करोड़ ₹ के नोट टॉयलेट पाइप और नालियों में मिले जिससे सारे नाले जाम हो गए। बचे-खुचे करोड़ों पानी की टंकी और टॉयलेट पाइप में मिले।

उन्होंने आगे लिखा, मोहल्ले की जाम नालियों को साफ़ करने के लिए नगर निगम को बुलाना पड़ा। इससे पूर्व भवन निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के घर भी 11 करोड़ नगद मिले थे। बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख अब शहर की नालियां जाम कर रही है। इसके लिए सभी बीजेपी और नीतीश कुमार के समर्थक व प्रशंसक मोदी-नीतीश को साधुवाद दे सकते है कि विगत दिनों में एक इंजीनियर 500 करोड़, एक 300 करोड़ और एक 100 करोड़ का मालिक निकला। DK Tax योजना अंतर्गत प्रखंड और थाना स्तर पर घूसखोरी की क्या स्थिति है इस पर आप आम जनता की राय जान लीजिए आपको जमीनी वास्तविकता का ज्ञान हो जाएगा।

 

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
Advertisement