लखनऊ। Dr.APJ Abdul Kalam Technical University, लखनऊ में करोड़ों के टेंडर में बड़ा घोटाला सामने आया है। करोड़ों रुपयों के टेंडर को ऐसी कंपनी को दिया गया है, जो तकनीकी रूप से मानकों को पूरा नहीं कर पाती। बावजूद इसके अधिकारियों से मिलीभगत और मानकों की अनदेखी कर ₹12.29 करोड़ का टेंडर दे दिया गया। टेंडर में हुई मनमानी की शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंच गयी, जो अभी लंबित है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
Dr.APJ Abdul Kalam Technical University में टेंडर संख्या: GEM/2025/B/6168972 निकाली गई। इस टेंडर के निकलने के बाद तमाम तरीके की अनियमितताएं शुरू कर दी गईं। मानकों और सभी नियमों की अनदेखी कर उक्त टेंडर के अंतर्गत लगभग ₹12.29 करोड़ का कार्यादेश जारी कर दिया गया। जब ये मामला सामने आया तो इसकी शिकायत होनी शुरू हुई। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तमाम अनदेखी शुरू करते हुए कार्य आदेश जारी कर दिया गया। यही नहीं इस मामले की शिकायत लखनऊ हाईकोर्ट तक पहुंच गयी, जो अभी विचाराधीन है।
आरोप हे कि, Dr.APJ Abdul Kalam Technical University के वर्तमान प्रशासन, विशेष रूप से कुलपति एवं संबंधित मूल्यांकन समिति द्वारा टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं नियमों का पूर्णतः उल्लंघन हुआ है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा।
अधिकारियों की मिलीभगत
इस टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों की बड़ी मिलीभगत है। अधिकारियों ने अपने करीबी कंपनियों को टेंडर में शामिल कराया और तमाम कमियों के बाद भी ₹12.29 करोड़ का टेंडर उन्हें दिला दिया। इस मामले की जांच हो तो भ्रष्टाचार का पूरा मामला उजागर होगा।
पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?