Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की नस-नस में दौड़ता है भ्रष्टाचार, इनके राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए…हरियाणा में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस की नस-नस में दौड़ता है भ्रष्टाचार, इनके राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए…हरियाणा में बोले पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पलवल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक हरियाणा की जमीनी राजनीति को देखा है। बीते दिनों हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में मुझे चुनाव अभियान के लिए, जनता-जनार्दन के दर्शन के लिए जाने का अवसर मिला है। आज इस चुनाव की ये मेरी अंतिम सभा है। आपने भी मेरी इस चुनाव की आखिरी सभा को चार चांद लगा दिए हैं।

पढ़ें :- क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

उन्होंने कहा, हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना आप लोगों ने तय कर लिया है। हरियाणा ने हमें सिखाया है कि काम करो, मेहनत से करो। कांग्रेस का फॉर्मूला है-ना काम करो और ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत और परिणामों पर टिकी है।

हम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि कांग्रेस कभी भी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए, हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे। यही गलतफहमी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी थी, वहां भी कांग्रेस के लोग पहले ही जीत का जश्न मनाने लगे थे। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने वोटिंग के दिन कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, उसे भी यहां के लोग देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े, वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है कि वो बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का मोहरा नहीं बनेंगे।

पीएम ने कहा, कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा… कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था। यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसी का विस्तार कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है।

इसके साथ ही कहा, कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है। ये दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए। जबकि किसान को सिर्फ 2 रुपये का मुआवजा मिला। कांग्रेस हरियाणा के किसानों के सामने तारे तोड़कर लाने की बातें कर रही है। लेकिन आप याद रखिए, जहां इनकी सरकार है, वहां ये अपना एक भी वादा लागू नहीं कर पाए। यानी कांग्रेस की नीयत में ही खोट है।

पढ़ें :- BJP सरकार 2-3 अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जा रही...पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
Advertisement