Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. काला हिरण विवाद में सलमान खान की बड़ी जीत, फिल्म मेकर्स को कोर्ट की फटकार, हटाना होगा विवादित कंटेंट

काला हिरण विवाद में सलमान खान की बड़ी जीत, फिल्म मेकर्स को कोर्ट की फटकार, हटाना होगा विवादित कंटेंट

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े काला हिरण फिल्म विवाद में नया मोड़ आ गया है। फिल्म के टीजर और प्रमोशनल पोस्ट को लेकर चल रहे विवाद पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए फिल्म निर्माताओं को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सलमान खान से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।

पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार

दरअसल, फिल्म काला हिरण- द बैटल फॉर लीगल की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में थी। शुरुआत में मेकर्स ने दावा किया था कि फिल्म का सलमान खान से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म का प्रचार बढ़ा, अभिनेता की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। सलमान खान ने आरोप लगाया कि फिल्म में उनके नाम, छवि और व्यक्तिगत पहचान का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया जा रहा है।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पर्सनालिटी और पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल उसकी सहमति के बिना नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने माना कि फिल्म का टीजर और उससे जुड़े पोस्ट पहली नजर में ऐसे लगते हैं जिनसे अभिनेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।अदालत ने फिल्म निर्माताओं को सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टीवी और अन्य माध्यमों पर मौजूद टीजर व संबंधित पोस्ट हटाने का आदेश दिया है। इसके लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की गई है। अगर तय समय में कंटेंट नहीं हटाया जाता है तो संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सलमान खान की याचिका में कहा गया था कि फिल्म प्रचार के जरिए उनकी लोकप्रियता और पहचान का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी घटनाओं को जिस तरह पेश किया गया है उससे उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हो सकती है। फिलहाल कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद काला हिरण फिल्म विवाद में सलमान खान को राहत मिली है। हालांकि मामले पर अंतिम फैसला आगे की सुनवाई के बाद आएगा।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
Advertisement